-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान, गांवों में टीबी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार ग्राम ऐसाह व रानपुर में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के दौरान बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार ग्राम ऐसाह व रानपुर में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के दौरान बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित डंडोतिया ने बताया कि इस अभियान में हाईरिस्क गांव में 60 साल से ऊपर के हितधारकों, मधुमेह रोगी, 5 साल पुराने टीबी मरीज और उनके संपर्क में आने वाले हाउस होल्ड, कुपोषित, धूम्रपान, अल्कोहल लेने वाले सभी हितधारकों की टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग की गई। साथ ही टीबी के लक्षण वाले संभावित क्षय रोगियों के स्पूटम कलेक्शन किए गए। उन्होंने बताया कि गांव में इस तरह पहलीवार एक्सरे मशीन आई है तो लोगों में काफी उत्साह दिखा और लोंगो को शिविर स्थल तक लाने के लिए गांव के जागरूक समाजसेवी लोग आगे आए और बुजुर्गों के एक्सरे करवाए गए। इस दौरान डीपीसी श्री बृजेश सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया। टीबी की बीमारी के प्रति जो सामाजिक भेदभाव होता है, उसे लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। जिला क्षय अधिकारी डॉ. नरेंद्र उपाध्याय ने सभी क्षेत्र वासियों से अपील की है कि जहां भी ब्लॉक स्तर पर आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जा रहे है, वहां के सभी वर्नेवल ग्रुप अपना एक्सरा कराए। हम सब मिलकर टीबी की बीमारी से समुदाय को मुक्त कर सकते हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच को इस अभियान से जुड़कर क्षय रोगी को फूड वास्केट देने की अपील की है। शिविर में सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ. शैलेंद्र सिंह, सीएचओ सुनील सेनी, अशोक कुशवाह, रेडियोग्राफर जतिन सिंह राजपूत, अभिमन्यु नागर, आशा सुपरवाइजर सीमा शर्मा सहित सेक्टर की आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
मध्य प्रदेश: पोरसा में पंजाब नेशनल बैंक में हुआ चोरी का प्रयास, पुलिस गश्त से टली बड़ी वारदात
मध्य प्रदेश: जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित, ड्यूटी रोस्टर जारी
मध्य प्रदेश: पोरसा उसैथ घाट पर भीषण जाम, घंटों ठप रहा यातायात, यात्रियों को भारी परेशानी
मध्य प्रदेश: झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, वर्षों से फरार अपराधी दबोचे गए
उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
