Contact for Advertisement 9650503773



मध्य प्रदेश: झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, वर्षों से फरार अपराधी दबोचे गए

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/05/2026 05:58:18 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/05/2026 05:58:18 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: झाबुआ जिले में पुलिस अधीक्षक शिवदयाल गुर्जर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना थांदला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: झाबुआ जिले में पुलिस अधीक्षक शिवदयाल गुर्जर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना थांदला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न गंभीर अपराधों (मारपीट, चोरी, दुष्कर्म आदि) में कई वर्षों से फरार चल रहे 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अशोक कनेश के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों (Technical Surveillance) की मदद से आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा।

गिरफ्तार वारंटियों में मुनसिंह (टिमरूपाडा), कालिया (कड़वापाड़ा), सतनाम और जसपाल (संजय कॉलोनी, राजगढ़), तथा रूसमल (आबापाड़ा, देवीगढ़) शामिल हैं। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संतोष गुप्ता, सुशील, सहायक उप निरीक्षक मुकेश भूरिया, शैलेंद्र शुक्ला सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।