Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित, ड्यूटी रोस्टर जारी

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/05/2026 06:05:18 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/05/2026 06:05:18 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण का कार्य यथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक 30 दिवस की अवधि में किया जाना है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण का कार्य यथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक 30 दिवस की अवधि में किया जाना है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी भिण्ड ने उक्त कार्य सुगमता से पूर्ण हो सके इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तर पर कण्ट्रोल रूम (सी.एम. हेल्पलाईन कक्ष कलेक्ट्रेट) भिण्ड में स्थापित किया है। उक्त कन्ट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी श्री गोरखनाथ, सहा. सांख्यकी अधिकारी, जिला योजना एवं सांख्यकी कार्यालय भिण्ड रहेंगे। उक्त कण्ट्रोल रूम में अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गई है। जिसमें सोमवार को फील्ड ट्रेनर श्री अभिषेक यादव सहा. प्राध्यापक पीएम श्री शिक्षा महावि. एम.जे.एस. भिण्ड मो. 8962900463, मंगलवार को फील्ड ट्रेनर श्री मोहम्मद फरजाद सहा. प्राध्यापक पीएम श्री शिक्षा महावि. एम.जे.एस. भिण्ड मो. 9956446235, बुधवार को फील्ड ट्रेनर श्री मयंक सारस्वत सहा. प्राध्यापक पीएम श्री शिक्षा महावि. एम.जे.एस. भिण्ड मो. 9757422907 के साथ प्रभारी/तकनीकि सहायक श्री नरेश नरवरिया (बी.एल. आई.जि.यो.सा. भिण्ड) मो. 7987320133 तथा सुश्री पूजा चौहान तकनीकि सहायक मो. 6263872422 एवं भृत्य श्री मनोज, रिजर्व में भृत्य श्री योगेश जामौरिया की ड्यूटी लगाई गई है। इसी क्रम में गुरुवार को फील्ड ट्रेनर श्री राजीव जैन सहा. प्राध्यापक पीएम श्री शिक्षा महावि. एम.जे.एस भिण्ड मो. 9319090731, शुक्रवार को फील्ड ट्रेनर श्री हरिकिशन जोशी उ.मा.शि. शास. उ.मा.वि. चंदूपुरा मो. 9713859505, शनिवार को फील्ड ट्रेनर श्री के.एन. बाजपेयी उ.मा.शि. शास. उत्कृ. उ.मा.वि. क्र.-1 भिण्ड मो. 9926237458, रविवार को फील्ड ट्रेनर श्री राजीव सोनी उ.मा.शि. शास.कन्या म.ल.बा.उ.मा.वि. भिण्ड मो. 9826773624 के साथ प्रभारी/तकनीकि सहायक श्री परमाल सिंह यादव (बी.एल. आई.जि.यो.सा. भिण्ड) मो. 8251057717, श्री विकास शर्मा तकनीकि सहायक मो. 7047428920, श्री किशोर सिंह कुशवाह सहा. ग्रेड-2 संलग्न-जनगणना कार्यालय भिण्ड मो. 8109811664 तथा भृत्य श्री सतीश, रिजर्व में श्री नौशाद खान अं.का.फ.जि.यो.सां.का. भिण्ड की ड्यूटी लगाई गई है।

 

इसके साथ ही फील्ड ट्रेनर श्री राजेन्द्र सिंह तोमर (उ.मा.शि. शास. उत्कृ. उ.मा.वि. क्र.-1 भिण्ड) मो. 9685345474, श्री शिवमंगल (सहा. प्राध्यापक पीएम श्री शिक्षा महावि. एम.जे.एस भिण्ड) मो. 9757422908 एवं श्री सुरेन्द्र कुमार शर्मा (उ.मा.शि. शास. उत्कृ. उ.मा.वि. क्र.-1 भिण्ड) मो. 9926224611 को रिजर्व में रखा गया है। संबंधित कर्मचारी प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक कण्ट्रोल रूम में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे व प्राप्त होने वाली समस्या आदि की प्रतिदिन पंजी संधारित करेंगे। जनगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या/समाधान हेतु फील्ड ट्रेनर्स एवं तकनीकी सहायक के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।