-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: अधिक मास में हजारों पार्थिव शिवलिंग का हुआ भव्य पूजन, श्रद्धा से विसर्जन हुआ संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: राणापुर अधिक मास के पावन अवसर पर स्वर्णकार समाज द्वारा श्री राम मंदिर परिसर में हजारों पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर भव्य पूजन, आरती एवं विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में समाजजनों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: राणापुर अधिक मास के पावन अवसर पर स्वर्णकार समाज द्वारा श्री राम मंदिर परिसर में हजारों पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर भव्य पूजन, आरती एवं विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में समाजजनों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज की महिलाओं ने काली मिट्टी से पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया, जबकि पुरुषों ने भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार के साथ पूजन में सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण शिवभक्ति से ओतप्रोत रहा। श्री प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पुरुषोत्तम अधिक मास के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के साथ-साथ सर्व समाज के श्रद्धालु भी शामिल हुए। श्रद्धालु जोड़ों ने भक्ति भाव से पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया और भगवान भोलेनाथ की आराधना की। पूजन कार्य मंदिर पुजारी दिनेश बैरागी के सानिध्य एवं आचार्यत्व में संपन्न हुआ। वहीं उज्जैन से आए वेदपाठी पंडित मनीष बैरागी द्वारा वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन, महाआरती एवं प्रसादी वितरण कराया गया। इसके बाद सभी पार्थिव शिवलिंगों का मंदिर परिसर स्थित पावन जलाशय (गंगा स्वरूप) में विधिवत विसर्जन किया गया। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को पुण्यदायी बताया। कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के पटेल मयूर सोनी, राजेंद्र सोनी, नीलेश सोनी, लक्ष्मीकांत गोपाल जी सोनी (झाबुआ), प्रदीप सोनी, कमलेश बसंती लाल सोनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
राजस्थान: खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
मध्य प्रदेश: आंधी-तूफान में मकान की गिरी छत, मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश: किसान के बेटे डॉ. कमल राज ने INI-SS में ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की
हरियाणा: नवीन भाजपा जिला कार्यालय का 8 जून को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, तैयारियां हुई तेज
