-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: आंधी-तूफान में मकान की गिरी छत, मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सिंगोली मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने नगर में दर्दनाक हादसा कर दिया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: सिंगोली मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने नगर में दर्दनाक हादसा कर दिया। तीसरी मंजिल की पट्टी टूटने से एक मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे सो रहे मां-बेटे मलबे में दब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान तोसर बाई और उनके पुत्र नीलेश धनोतिया के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों, पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए दोनों को मलबे से बाहर निकाला। तोसर बाई को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। वहीं गंभीर रूप से घायल नीलेश को कोटा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि नीलेश धनोतिया अखबार वितरण का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मेहनतकश परिवार पर आए इस दुखद हादसे ने पूरे नगर को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद हर गली-मोहल्ले में शोक का माहौल है। इधर हादसे को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी चर्चाएं भी सामने आईं। हालांकि नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मृतक परिवार की ओर से योजना के तहत कभी कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया था और न ही रिकॉर्ड में कोई प्रविष्टि दर्ज है। इस हृदयविदारक घटना पर सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत मां-बेटे को श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
राजस्थान: खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
मध्य प्रदेश: अधिक मास में हजारों पार्थिव शिवलिंग का हुआ भव्य पूजन, श्रद्धा से विसर्जन हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: किसान के बेटे डॉ. कमल राज ने INI-SS में ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की
हरियाणा: नवीन भाजपा जिला कार्यालय का 8 जून को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, तैयारियां हुई तेज
