-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: घायल बछड़े को मिला नया जीवन, गौ सेवा समिति की मानवता की दी मिसाल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दतिया जिले के ग्राम पंचायत अतरेटा में सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति भगुवा रामपुरा टीम द्वारा निरंतर गौ सेवा का कार्य किया जा रहा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दतिया जिले के ग्राम पंचायत अतरेटा में सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति भगुवा रामपुरा टीम द्वारा निरंतर गौ सेवा का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गांव में एक गाय के बछड़े के पैर में गंभीर रूप से कीड़े पड़ जाने की सूचना समिति के सदस्यों को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही समिति के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बछड़े का उपचार कराया गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने बड़ी सावधानी और सेवा भावना के साथ बछड़े के पैर की सफाई कर दवाई लगाई तथा उचित उपचार किया, जिससे बछड़े को राहत मिली। इस मानवीय कार्य को देखकर ग्रामीणों ने समिति की सराहना की और गौ सेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस सेवा कार्य में गौ सेवक शिवराज राजपूत, सौरभ सोलंकी, पुनीत राजपूत, शिवम विश्वकर्मा एवं डॉ. राजू प्रजापति एडी धाकड़ सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति भगुवा रामपुरा के सदस्यों ने कहा कि समिति लगातार गौवंश की सेवा एवं संरक्षण के लिए कार्य कर रही है और आगे भी इसी प्रकार जरूरतमंद एवं घायल गौवंश की सेवा करती रहेगी।
दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, पूर्व नारकोटिक्स इंस्पेक्टर सुबाष यादव हुआ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: ठेला जब्ती पर हुआ बवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हस्तक्षेप से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश: ट्रैफिक पुलिस की बहादुरी, जेबकतरा पकड़कर ₹20 हजार रुपए करे बरामद
उत्तर प्रदेश: वाटर कूलर से पीने के पानी की सुविधा शुरू, अन्य यूनिटों में मेंटेनेंस किया जारी
उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती व अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, MTS पब्लिक स्कूल में सफलता का मना जश्न
