-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: टोंककला फटाका फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, तीन मजदूरों की मौत, कई घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: देवास जिले के टोंककला में स्थित एक फटाका फैक्ट्री में गुरुवार सुबह 10:30 बजे भीषण धमाका हो गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: देवास जिले के टोंककला में स्थित एक फटाका फैक्ट्री में गुरुवार सुबह 10:30 बजे भीषण धमाका हो गया। इस हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक मजदूर झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में तेज गर्मी में पोटाश को ठंडा करने के लिए कम पानी डाला गया था, जिससे आग लग गई और धमाका हो गया। मृतकों की पहचान धीरज, सनी और सुमित के रूप में हुई है। झुलसे हुए मजदूरों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से झुलसे 8 मजदूरों को अमलतास हॉस्पिटल, 3 को इंदौर के MYH और 2 को चोइथराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के परिचित बताए जा रहे हैं। कलेक्टर ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रासुका लगाई है और लाइसेंस के गलत इस्तेमाल की जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमलतास हॉस्पिटल में मरीजों का हाल जाना। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में फटाका फैक्ट्री में हुए धमाके में घायल मरीजों का हाल जानने के लिए अमलतास हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मध्य प्रदेश: ठेला जब्ती पर हुआ बवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हस्तक्षेप से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश: ट्रैफिक पुलिस की बहादुरी, जेबकतरा पकड़कर ₹20 हजार रुपए करे बरामद
उत्तर प्रदेश: वाटर कूलर से पीने के पानी की सुविधा शुरू, अन्य यूनिटों में मेंटेनेंस किया जारी
उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती व अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, MTS पब्लिक स्कूल में सफलता का मना जश्न
उत्तर प्रदेश: अवैध ताड़ी कारोबार जारी, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल
