-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत और सीएमओ के आश्वासन के बावजूद नहीं हुई सफाई, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से रहवासी परेशान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 में पिछले एक से दो माह से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 में पिछले एक से दो माह से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों में जमा गंदा पानी और कचरे के चलते क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है, जिससे रहवासियों को बीमारियों का खतरा सता रहा है। स्थानीय रहवासियों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हुआ। मामले को लेकर एनसीआर समाचार की टीम ने मांडू नगर पंचायत के सीएमओ से फोन पर चर्चा की थी। इस दौरान सीएमओ ने जल्द समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया था।
