-
☰
No image found.
ओडिशा: करोड़ों खर्च के बावजूद बस अड्डों पर बदहाल स्वच्छता व्यवस्था, यात्रियों में दिखी नाराजगी
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: स्थान सुलभ बहु-मोडल पहल के तहत सार्वजनिक परिवहन को उच्चीकरण हेतु अटल बस अड्डे निर्माण में ओडिशा राज्य ष्टेट ट्रान्सपोर्ट कार्पोरेशन के द्वारा 3400 करोड रुपये लागत होते हुए दुसरी ओर बस अड्डे पर स्वच्छता की अभाव को लेकर लोगों में एक आलोचनात्मक विषय वना हुआ है।
विस्तार
ओडिशा: स्थान सुलभ बहु-मोडल पहल के तहत सार्वजनिक परिवहन को उच्चीकरण हेतु अटल बस अड्डे निर्माण में ओडिशा राज्य ष्टेट ट्रान्सपोर्ट कार्पोरेशन के द्वारा 3400 करोड रुपये लागत होते हुए दुसरी ओर बस अड्डे पर स्वच्छता की अभाव को लेकर लोगों में एक आलोचनात्मक विषय वना हुआ है। राज्य सरकार की मार्गदर्शिका के अनुसार हर ग्रामीण बस पडाव के लिए 1.34 लाख और आधुनिक स्वतंत्र माॅडल की बस पडाव के निर्माण पर 3.95 लाख रुपये खर्च हुआ है । राज्य भर ऐसे हजारों की बस पडाव की निर्माण हुआ है परंतु वहांपर साफ-सफाई और पीने का पानी की कुछ भी व्यवस्था हुआ नहीं । पिपिलि ब्लक की डेलांग चौक बस पडाव पर इसका एक मिसाल देखने को मिला है। रोजाना तो दूर की वात है कभी भी उस बस पडाव पर झाडु लगता नहीं । बेंच पर धुल की परत जमी हुई है, जो सवारी वहां बस की इंतजार में वैठने को आते रहते हैं। उन्हे फुंक मार कर बेंच पर वैठने की जगह पैदा करना पडता है। बेंच के नीचे से लेकर पडाव की सभी ओर गदंगी ही नजर को आता है । साथ ही कुछेक के द्वारा पान चवाकर थुक डालने से पडाव के अंदर गदंगी भरमार है। पिपिलि एक अधिसूचित क्षेत्र परिषद होते हुए वहां की बस पडाव की हालत साफ-सफाई से कोशों दूर है। यह तो एक मिसाल है। पुरी जिला भर कहीं भी बस पडाव पर कडी धुप में पीने का पानी और सफाई व्यवस्था नहीं होने से सवारी यात्री मजवुर होकर अपने आप को व्यवस्था के अनुरूप समायोजित करते हैं। फिर भी उनके दिल में काफी असंतोष व परेशानी रहता है। इसका प्रतिकार हेतु ग्रामपंचायत,अधिसूचित क्षेत्र परिषद व पौर परिषद की क्या कोई भूमिका नहीं,लोगों में यह एक सवाल वनकर उभरा है।
मध्य प्रदेश: ठेला जब्ती पर हुआ बवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हस्तक्षेप से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश: ट्रैफिक पुलिस की बहादुरी, जेबकतरा पकड़कर ₹20 हजार रुपए करे बरामद
उत्तर प्रदेश: वाटर कूलर से पीने के पानी की सुविधा शुरू, अन्य यूनिटों में मेंटेनेंस किया जारी
उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती व अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, MTS पब्लिक स्कूल में सफलता का मना जश्न
उत्तर प्रदेश: अवैध ताड़ी कारोबार जारी, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल
