-
☰
No image found.
ओडिशा: मधुसूदन दास व गजपति देव की पुण्यतिथि पर आयोजन, साहित्यकार को किया गया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: सत्यवादी व्लक अंतर्गत साक्षीगोपाल पंचसखा पाठागार में पुरी जिला उत्कल सम्मेलन के द्वारा 30 अप्रैल अपराह्न को ओडिशा प्रदेश इतिहास की दो दिग्गज उत्कलगौरब मधुसूदन दास और पारलाखेमुंडि महाराजा कृष्णचंद्र गजपति देव के जन्मदिन की पुण्यतिथी समारोह पुर्वक मनाया गया।
विस्तार
ओडिशा: सत्यवादी व्लक अंतर्गत साक्षीगोपाल पंचसखा पाठागार में पुरी जिला उत्कल सम्मेलन के द्वारा 30 अप्रैल अपराह्न को ओडिशा प्रदेश इतिहास की दो दिग्गज उत्कलगौरब मधुसूदन दास और पारलाखेमुंडि महाराजा कृष्णचंद्र गजपति देव के जन्मदिन की पुण्यतिथी समारोह पुर्वक मनाया गया। इस उपलक्ष आयोजित सभा में पुरी जिला उत्कल सम्मेलन की अध्यक्ष भीमसेन महापात्र ने अध्यक्षता की। डः हेमंत केमार छोटराय के सहित शिक्षाविद सत्यवादी दास,नवघन शतपथी,हृषीकेश जेना,डः अभिमन्यु वराल,उपाध्यक्ष अनाम कुमार मल्लिक,शिक्षाविद काशीनाथ महापात्र ने पंचसखा की प्रतिमा पर फुल चढाकर कार्यक्रम की शुभारंभ किए। मंचासीन अतिथीयों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ओडिशा को 1 अप्रैल 1936 को एक स्वतंत्र राज्य की मान्यताप्राप्त हुआ। जिन दिग्गजों के कारण यह संभव हुआ उनमें से उत्कलगौरव मधुसूदन और पारला महाराजा के प्रमुख भूमिका रहा। उपस्थित अतिथीयों ने दोनो दिग्गजों और ओडिशा राज्य की स्वतंत्र होने की प्रक्रिया को लेकर अपनी अपनी विचार व्यक्त किए । कुछेक कविता पाठ कर श्रद्धासुमन अर्पित कि। इस अवसर पर कवयित्री विशाखा देवी के द्वारा रचित "समय सूर्यास्ते" कविता संकलन मंचासीन अतिथीयों के द्वारा उन्मोचन हुआ। साथ ही संकीर्तन गायक पूर्णचंद्र जेना,पत्रकार प्रसन्न कुमार त्रिपाठी और वाल साहित्यिक डः हेमंत कुमार छोटराय को प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में दिगम्बर रथ,विजय कुमार परिडा,पंचानन मिश्र,शशिकांत विश्वाल,पूर्णचंद्र जेना,मुरव्वत प्रधान,सुरेश कुमार मंत्री,हरिहर वलवंतराय,वंदना महापात्र,प्रमिला पटनायक,ययाति केशरी राय,संपूर्णानंद मिश्र,प्रभाकर जेना और निरंजन सामंतराय संवोधन में भाग लिए।
हरियाणा: बुद्ध पूर्णिमा पर विचार गोष्ठी, विद्यार्थियों को बुद्ध के सिद्धांतों से कराया गया परिचय
मध्य प्रदेश: जनसमस्याओं को लेकर पत्रकार संघ किया अनशन, प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त
मध्य प्रदेश: आधी रात को लूट, दंपत्ति को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नकदी ले गए बदमाश
उत्तर प्रदेश: मजदूर महिला को जड़े एक के बाद एक 11 थप्पड़, बकाया पैसे मांगने की मिली सजा
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज को विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा, सोनभद्र से चार राज्यों तक सीधी कनेक्टिविटी
