Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: अजमेर के राजवीर शर्मा को मिला ‘बेस्ट वेडिंग कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mohammad Nawaz Khan (Ajmer) , राजस्थान  Edited By: Yashoda, Date: 21/08/2026 04:50:45 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Mohammad Nawaz Khan (Ajmer) ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 21/08/2026 04:50:45 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: वेडिंग इंडस्ट्री और इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अजमेर का नाम रोशन करते हुए शहर के जाने-माने कोरियोग्राफर राजवीर शर्मा को ‘बेस्ट वेडिंग कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। 

विस्तार

राजस्थान: वेडिंग इंडस्ट्री और इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अजमेर का नाम रोशन करते हुए शहर के जाने-माने कोरियोग्राफर राजवीर शर्मा को ‘बेस्ट वेडिंग कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान इवेंट मैनेजर्स एसोसिएशन अजमेर (EMAA - WWIF) की ओर से आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में वेडिंग एवं इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रमुख लोगों ने शिरकत की।

राजवीर शर्मा को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कोरियोग्राफी कार्य, रचनात्मकता और वेडिंग इवेंट्स में शानदार प्रस्तुतियों के लिए दिया गया। उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अजमेर की वेडिंग इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। अवॉर्ड मिलने पर राजवीर शर्मा ने आयोजकों और अपने सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने भविष्य में भी बेहतर और यादगार वेडिंग प्रस्तुतियां देने की प्रतिबद्धता जताई। राजवीर शर्मा को मिले इस सम्मान पर उनके शुभचिंतकों, मित्रों और शहर के इवेंट एवं वेडिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।