Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Tauseef (RJ) , राजस्थान  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 20/07/2026 05:15:51 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Tauseef (RJ) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 20/07/2026 05:15:51 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से सोमवार को शिष्टाचार मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न समसामयिक, राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर संक्षिप्त लेकिन सकारात्मक चर्चा की गई।

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से सोमवार को शिष्टाचार मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न समसामयिक, राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर संक्षिप्त लेकिन सकारात्मक चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। फुरकान सिद्दीकी ने बताया कि यह मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायक और यादगार रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय नेता सचिन पायलट से संवाद का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर भी चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि इस मुलाकात को संभव बनाने में महेंद्र सिंह रलावता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सहयोग और प्रयासों के कारण सचिन पायलट से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके लिए उन्होंने महेंद्र सिंह रलावता के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग सदैव प्रेरणादायक रहा है। बैठक के दौरान प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, कांग्रेस संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान हुआ। उपस्थित लोगों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर दिया। मुलाकात के अंत में फुरकान सिद्दीकी ने एक बार फिर महेंद्र सिंह रलावता का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Featured News