-
☰
No image found.
राजस्थान: गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग, ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की दी गई चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अलवर राजस्थान गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आज अलवर में बड़ा जनसमूह सड़कों पर उतरा।
विस्तार
राजस्थान: अलवर राजस्थान गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आज अलवर में बड़ा जनसमूह सड़कों पर उतरा। भवानी तोप सर्किल पर एकत्रित हुए लोगों ने पैदल मार्च निकालते हुए मिनी सचिवालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। सार्वजनिक गौशाला से जुड़े अजय अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत 21 हजार लोगों के हस्ताक्षर करवाकर ज्ञापन दिया गया है, जिसमें आमजन के साथ साधु-संत भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों में गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देना, गौवंश पर हो रहे अत्याचारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना, देशभर में एक समान कानून लागू करना और गांव-गांव में गौ अभ्यारण्य स्थापित करना शामिल है। वही विश्व हिंदूपरिषद से जुड़े प्रेम सिंह राजावत ने बताया कि ‘गौ माता सम्मान अभियान’ पूरे देश में चलाया जा रहा है और तहसील स्तर पर भी इसी तरह ज्ञापन दिए जा रहे हैं। साथ ही शहरों में सड़कों पर घूम रहे गौवंश की स्थिति सुधारने की भी मांग उठाई गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े डॉ. के.के. गुप्ता ने कहा कि गौ माता का सम्मान पूरे देश में सुनिश्चित होना चाहिए और गोकशी व तस्करी की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि दूध निकालने के बाद गौवंश को लावारिस न छोड़ा जाए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: किसान आईडी अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: गौ सम्मान अभियान के तहत तहसीलों में ज्ञापन, गौहत्या प्रतिबंध की मांग तेज
मध्य प्रदेश: खाद-बीज व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
राजस्थान: कला में गूंजा “गौ माता राष्ट्र माता” का स्वर, वाहन रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
