Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत नागौर में किसान गोष्ठी आयोजित, जल बचत पर दिया जोर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 02/06/2026 10:46:29 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/06/2026 10:46:29 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आत्मा सभागार, कार्यालय उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा, नागौर में वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान 2026 के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आत्मा सभागार, कार्यालय उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा, नागौर में वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान 2026 के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया तथा जल संरक्षण की शपथ ग्रहण की। जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने किसानों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए आधुनिक तकनीकों के माध्यम से खेती की उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने, पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा अपने पारंपरिक ज्ञान के साथ नवीन तकनीकों का समन्वय कर बेहतर उत्पादन प्राप्त करने की सलाह दी। साथ ही पॉली हाउस में कम से कम कीटनाशकों के उपयोग पर बल देते हुए गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन करने का संदेश दिया।

उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. हेमराज मीणा ने किसान गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए आत्मा योजना के अंतर्गत भ्रमण, प्रशिक्षण एवं प्रदर्शनी के माध्यम से कम पानी में अधिक उत्पादन लेने की तकनीकों की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र, अठियासन के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. गोपीचंद सिंह ने उन्नत फसल उत्पादन तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय विशेषज्ञ डॉ. बुधाराम ने केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी, वहीं कृषि अनुसंधान उप केन्द्र, गोगेलाव के सहायक प्रोफेसर डॉ. रोहितास बाजिया ने वर्षा जल संरक्षण एवं उसके प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सहायक निदेशक कृषि (मुख्यालय) श्री कानाराम ने जैविक खेती, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) डेगाना श्री शंकरराम सियाग ने उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा कृषि अनुसंधान अधिकारी श्योपालराम जाट ने उपलब्ध कृषि संसाधनों के बेहतर उपयोग से लागत कम कर आय बढ़ाने के उपाय बताए।


 उद्यान विभाग के कृषि अधिकारी श्री स्वरूपराम जाखड़ ने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद नागौर डॉ. मोहन दादरवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान 2026 के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल बचत से जुड़े कार्यों को विभागीय पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यान विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Featured News