Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: श्याम भजनों की गूंज से भक्तिमय होगा महोत्सव, नीलम जायसवाल बिखेरेंगी सुरों का जादू

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Hemshankar Somvanshi , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 02/06/2026 02:06:06 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Hemshankar Somvanshi ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/06/2026 02:06:06 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अलवर जिले के ग्राम आगर में आगामी 6 जून को पंचम श्री श्याम वंदना महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में सुप्रसिद्ध भजन गायिका नीलम जायसवाल अपनी मधुर एवं ओजस्वी वाणी से श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी।

विस्तार

राजस्थान: अलवर जिले के ग्राम आगर में आगामी 6 जून को पंचम श्री श्याम वंदना महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में सुप्रसिद्ध भजन गायिका नीलम जायसवाल अपनी मधुर एवं ओजस्वी वाणी से श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी। महोत्सव को लेकर श्याम भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। श्री श्याम बाल अरदास मंडल आगर के हेमशंकर सोमवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाता है। इस बार भी भव्य स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मशहूर भजन गायिका नीलम जायसवाल अपनी सुमधुर आवाज में बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

महोत्सव में देश के विभिन्न शहरों से कई प्रसिद्ध भजन गायक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें विकास झा (कोलकाता), अजय शर्मा (दौसा), हरिकिशन शर्मा (कोटपूतली), हर्ष खंडेलवाल (जयपुर) तथा दिनेश सतवीर (बांदीकुई) शामिल हैं। सभी कलाकार बाबा श्याम के भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो देंगे। आयोजन समिति के सदस्य सौरव, गौरव अग्रवाल, विनोद सिंह, राहुल राजावत, दिलखुश सोमवंशी, अखिलेश, विश्राम एवं सोनू प्रजापत ने बताया कि श्री श्याम बाल प्रचार मंडल अलवर द्वारा बाबा श्याम का मनमोहक एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

कार्यक्रम से पूर्व महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। विशाल ज्योतिषी, सुरेंद्र एवं उपेंद्र ने बताया कि सुबह गणेश मंदिर से तकियावाले हनुमान मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी। श्याम महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।


Featured News