Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: मदरसा सेफ्टी टैंक हादसा IG-कलेक्टर ने लिया जायजा, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Randheer Singh (RJ) , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 20/07/2026 03:11:05 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Randheer Singh (RJ) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 20/07/2026 03:11:05 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: डीग जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र स्थित मील मदरसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को भरतपुर रेंज आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा, जिला कलेक्टर मयंक मनीष और डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने घटनास्थल का दौरा कर पूरे परिसर का निरीक्षण किया।

विस्तार

राजस्थान: डीग जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र स्थित मील मदरसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को भरतपुर रेंज आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा, जिला कलेक्टर मयंक मनीष और डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने घटनास्थल का दौरा कर पूरे परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मदरसे के छात्रावास, छात्राओं के कमरों, लाइब्रेरी और अन्य भवनों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान छात्राओं की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की गई और संभावित लापरवाही के बिंदुओं की जांच की गई।

आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा ने कहा कि यह गंभीर जांच का विषय है कि नाबालिग छात्राएं सेफ्टी टैंक तक कैसे पहुंचीं। यदि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए 5 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति हादसे के कारणों, सुरक्षा मानकों के पालन और किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या प्रबंधन स्तर की लापरवाही की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों, मदरसा प्रबंधन और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा घटनास्थल से तकनीकी एवं अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक छात्राएं घायल हो गई थीं। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।


Featured News