Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण, नई घोषणाओं से ग्रामीणों में खुशी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 22/05/2026 01:12:08 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pramod Kumar Bansal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 22/05/2026 01:12:08 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: गत दिवस निर्वाचन क्षेत्र खेतड़ी के ग्राम बाडलवास में नागरिक अभिनंदन समारोह व विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में शामिल हुआ व समस्त ग्रामवासियों को बाडलवास में कराये गये विकास कार्यों व प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी निम्नानुसार दी।

विस्तार

राजस्थान: गत दिवस निर्वाचन क्षेत्र खेतड़ी के ग्राम बाडलवास में नागरिक अभिनंदन समारोह व विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में शामिल हुआ व समस्त ग्रामवासियों को बाडलवास में कराये गये विकास कार्यों व प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी निम्नानुसार दी। ग्राम बाडलवास को नई ग्राम पंचायत स्वीकृत करवाई। ग्राम बाडलवास से रामकुमारपुरा सड़क ( 4 कि.मी.) का नवीनीकरण कार्य पूर्ण, लागत राशि *1 करोड़ रुपए। बाडलवास से मेहाड़ा सड़क तक 2.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण, लागत राशि 75 लाख रुपए। बाडलवास से त्योंदा तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण,लागत राशि 50 लाख रुपए। बाडलवास में 1.5 लाख लीटर क्षमता वाली टंकी निर्माण व बाडलवास व देवनगर हेतु पाइपलाइन , लागत राशि 1 करोड़ रुपए। बाडलवास मुख्य सड़क से मोक्ष धाम तक 1 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण, लागत राशि 40 लाख रुपए।

बाडलवास में देवादास मन्दिर के पास थ्री फेस ट्युबेल व पाइपलाइन कार्य पूर्ण, लागत राशि 17 लाख 91 हजार रुपए। ढाणी भीलवाड़ा में थ्री फेस ट्युबेल व पाइपलाइन कार्य पूर्ण, लागत राशि 14 लाख 74 हजार रुपए। देवनगर,बाडलवास में उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत, स्वीकृत राशि 55 लाख रुपए। बाडलवास में आंगनबाड़ी मरम्मत हेतु 1 लाख 9 हजार रुपए स्वीकृत। ग्राम बाडलवास में पानी की टंकी हेतु 80 हजार रुपए स्वीकृत। देवनगर, बाडलवास में जोहड़ के पास पानी की टंकी हेतु 60 हजार रुपए स्वीकृत। देवनगर, बाडलवास में उचित मूल्य ( राशन ) की दुकान स्वीकृत। इसी दौरान समस्त ग्रामवासियों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की उक्त कार्यों की जल्द योजना बनाकर स्वीकृत हेतु सम्बन्धित विभाग को प्रेषित किया जायेगा।