Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: खेड़ली मोड़ थाने में नई पहल: थानाधिकारी ने CLG सदस्यों संग की बैठक, अपराध रोकथाम पर जोर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Randheer Singh (RJ) , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 20/07/2026 03:16:22 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Randheer Singh (RJ) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 20/07/2026 03:16:22 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: खेड़ली मोड़ थाना परिसर में नवनियुक्त थानाधिकारी पवन यादव ने सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक के दौरान थानाधिकारी ने सभी सदस्यों से परिचय कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा

विस्तार

राजस्थान: खेड़ली मोड़ थाना परिसर में नवनियुक्त थानाधिकारी पवन यादव ने सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक के दौरान थानाधिकारी ने सभी सदस्यों से परिचय कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को असामाजिक तत्वों व अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध या गलत गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने थानाधिकारी को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, 

जिसमें गांवों में पुलिस गश्त बढ़ाने, तेज रफ्तार व ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने, अवैध शराब के कारोबार पर रोक, बिना नंबर के वाहनों, तेज आवाज में स्पीकर बजाने वालों और सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शामिल रही। थानाधिकारी पवन यादव ने इन सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, साइबर ठगी के प्रति जागरूक रहने, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों व मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना देने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने और किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाने की बात कही।


Featured News