-
☰
No image found.
राजस्थान: प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, जादूगर राजतिलक के धमाकेदार शो ने लूटी महफिल
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: गलियाकोट के आदर्श शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गलियाकोट ओल्ड में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय जादूगर राजतिलक का धमाकेदार जादू शो आयोजित हुआ।
विस्तार
राजस्थान: गलियाकोट के आदर्श शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गलियाकोट ओल्ड में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय जादूगर राजतिलक का धमाकेदार जादू शो आयोजित हुआ। संस्था के संस्थापक व निदेशक समद शेख ने बताया कि नोमान कम्प्यूटर एंड एजुकेशन के 16 साल के सफर में हजारों विद्यार्थियों ने कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सरकारी नौकरी, विदेशों और स्वरोजगार में अपना भविष्य बनाया है। संस्था ने कई सरकारी प्रोजेक्ट, स्कॉलरशिप व प्लेसमेंट प्रोग्राम भी चलाए हैं। उन्होंने कहा की संकल्प की शक्ति, इरादों की दृढ़ता और विश्वास के जुड़ाव का नाम है नोमान कम्प्यूटर। हमारा मकसद शिक्षा का उजियारा हर गांव, हर ढाणी तक पहुंचाना है। जादूगर राजतिलक ने हैरतअंगेज करतबों से सबको मंत्रमुग्ध किया और बच्चों को मोबाइल के दुरुपयोग से बचकर पढ़ाई पर ध्यान देने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य पारस जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चे मोबाइल से दूर रहेंगे और प्रतिभाओं के सम्मान से अन्य बच्चों में भी आगे बढ़ने का उत्साह बनेगा। साबेरा मार्शल ने इसे गलियाकोट के विद्यार्थियों के लिए गोल्डन अपॉर्चुनिटी बताया। प्रारंभिक शिक्षा विभाग से प्रशासनिक अधिकारी विनोद भोई ने इसे गांव व परिवार के लिए अच्छी पहल कहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कृतिका, संजना, हर्षिता, सुनीता के स्वागत गीत से हुआ। अंत में कल्पेश पारगी ने आभार जताया। इस अवसर पर पारस जैन, साबेरा मार्शल, मनोज सामरीया, गणेश पाटीदार, रईस शेख, युसूफ शेख,जितेन्द्र खांट,इदरीस शेख, जियाउल शेख,असलम शेख,डायालाल भोई,दिलीप पारगी,रईस शेख,हरीश यादव, लालूराम भाटिया,जया बामणीया,प्रवीण यादव,थावरा सरगड़ा,प्रेम भोई, अब्दुल रब शेख, हर्षित भावसार, दिनेश सोनी, प्रदीप जोशी,कल्पेश पारगी
व अन्य ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।
दिल्ली: सरकारी विद्यालय में जनजातीय समुदाय के लिए सेवा और सहयोग कार्यक्रम, कपड़ों का किया गया वितरण
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद चौक बाजार में भीषण जाम, 20 मिनट तक फंसी रहीं दो एंबुलेंस
उत्तराखंड: महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस की ‘झोटा बुग्गी यात्रा’, 24 मई को निकलेगा विरोध मार्च
राजस्थान: 2027 को लेकर घर-घर सर्वे जारी, जिला कलक्टर ने नागरिकों से सहयोग की करी अपील
मध्य प्रदेश: “संस्कारों की पाठशाला” कार्यक्रम, बच्चों को नैतिक मूल्यों व सुरक्षा की दी गई सीख
उत्तर प्रदेश: डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
