Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कला में गूंजा “गौ माता राष्ट्र माता” का स्वर, वाहन रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pappu Lal Sharma , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 27/04/2026 05:20:03 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pappu Lal Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/04/2026 05:20:03 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फुलिया कला गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिलाने एवं गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर सोमवार को फुलिया कला कस्बे में गौ भक्तों द्वारा विशाल वाहन रैली निकालकर उपखंड कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया।

विस्तार

राजस्थान: फुलिया कला गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिलाने एवं गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर सोमवार को फुलिया कला कस्बे में गौ भक्तों द्वारा विशाल वाहन रैली निकालकर उपखंड कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। रामद्वारा चौराहा से शुरू हुई यह वाहन रैली सदर बाजार होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शन कर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गौ भक्तों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित चार सेट का ज्ञापन तहसीलदार रामदेव धाकड़ को सौंपा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ सेवा के लिए सख्त राष्ट्रीय कानून बनाने की मांग की गई।

इस अवसर पर लक्ष्मी नाथ गौशाला के अध्यक्ष सांवरलाल गोदारा, छगनलाल रेगर, रामधन गोदारा, शैतान साहू, ताराचंद गुर्जर (कनेछन कला), आत्माराम साहू, गणेश सोनी, सौरभ हेडा, रूपचंद गुर्जर, प्रशासक प्रतिनिधि प्रेमराज जाट सहित गौ सेवा समिति के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत फुलिया कला में “गौ माता सम्मान दिवस” भी मनाया गया। लक्ष्मीनाथ गौशाला फुलिया कला एवं तेजा गौशाला कनेछन कला के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में गौ सेवा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।