Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 121 दिव्यांग बच्चों को वितरित किए गए 145 सहायक उपकरण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 02/11/2026 05:10:07 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 02/11/2026 05:10:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत सोमवार को मेहदावल में 121 दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार 145 सहायक उपकरण वितरित किए गए। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत सोमवार को मेहदावल में 121 दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार 145 सहायक उपकरण वितरित किए गए। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, ब्रेल किट और अन्य सहायक सामग्री प्रदान की। उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और विद्यालय आने-जाने के साथ पढ़ाई में होने वाली कठिनाइयों को कम करना है।

जिला समन्वयक डॉ. रजनीश बैद्यनाथ ने बताया कि उपकरण वितरण से पहले बच्चों का असेसमेंट कराया गया था। उनकी दिव्यांगता और जरूरतों के आधार पर सहायक उपकरणों के लिए चयन किया गया। इसी प्रक्रिया के तहत 121 बच्चों को कुल 145 उपकरण वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि जिले में 23 स्पेशल एजुकेटर तैनात हैं, जो दिव्यांग बच्चों को आवश्यक शैक्षिक सामग्री और सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करते हैं। दृष्टिबाधित बच्चों को ब्रेल लिपि में पुस्तकें दी जाती हैं, जबकि गंभीर दिव्यांगता के कारण विद्यालय नहीं पहुंच पाने वाले बच्चों को होम बेस्ड शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाती है।

होम बेस्ड शिक्षा के तहत स्पेशल एजुकेटर सप्ताह में एक दिन बच्चों के घर पहुंचकर पढ़ाई में सहयोग करते हैं। इससे नियमित रूप से विद्यालय नहीं जा पाने वाले बच्चों की शिक्षा जारी रखने में मदद मिलती है। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं, ताकि बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।


Featured News