-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बंधक बनाकर पैसे मांगने के आरोप में 4 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना बारादरी में तैनात चार पुलिसकर्मियों को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना बारादरी में तैनात चार पुलिसकर्मियों को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने एक प्रॉपर्टी डीलर से सांठगांठ कर आवेदक को अवैध रूप से बंधक बनाकर पैसे लेकर छोड़ने का दबाव बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने 12 मई 2026 को एक प्लॉट खरीदने के लिए प्रॉपर्टी डीलर को 10 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि डीलर ने न तो जमीन का एग्रीमेंट कराया और न ही रकम वापस की। मामले में खुद को फंसता देख डीलर ने थाना बारादरी के कुछ पुलिसकर्मियों से मिलीभगत कर ली। इसके बाद संबंधित पुलिसकर्मियों ने आवेदक को पकड़कर अपने आवास पर बैठाए रखा और उस पर पैसे लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने तत्काल जांच कराई। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी आशीष मिश्रा, मुख्य आरक्षी राहुल कुमार, आरक्षी सिद्धांत चौधरी और आरक्षी आदित्य प्रताप सिंह शामिल हैं। सभी थाना बारादरी में तैनात थे। एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, वर्दी का दुरुपयोग और आम नागरिकों के उत्पीड़न को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। स्थानीय लोगों ने एसएसपी की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि खाकी की छवि खराब करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना बेहद जरूरी है। मामले की विभागीय जांच जारी है।
राजस्थान: खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
मध्य प्रदेश: आंधी-तूफान में मकान की गिरी छत, मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश: अधिक मास में हजारों पार्थिव शिवलिंग का हुआ भव्य पूजन, श्रद्धा से विसर्जन हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: किसान के बेटे डॉ. कमल राज ने INI-SS में ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की
हरियाणा: नवीन भाजपा जिला कार्यालय का 8 जून को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, तैयारियां हुई तेज
