-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में STPI के 75वें केंद्र का उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार और तकनीक के नए अवसर
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के 75वें केंद्र का उद्घाटन कर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर तरक्की कर रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के 75वें केंद्र का उद्घाटन कर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर तरक्की कर रहा है। इससे हमारे युवाओं को अपना कैरियर संवारने और रोजगार के अवसर चौतरफा खुले हैं। बरेली में STPI केंद्र के शुभारंभ होने से बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर सहित आसपास के जनपदों के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी है, एक कॉमर्स और दूसरा टेक्नोलॉजी का, जिसमें जनहित के कार्य करने में कहीं पर कमी नहीं छोड़ी जाएगी। आज देश मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश योगी जी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था से लेकर सभी क्षेत्रों में अच्छे अवसर प्रदान करने की योजनाएं देने का काम किया जा रहा है। जितिन प्रसाद ने कहा कि वह अपने दोनों मंत्रालयों की जिम्मेदारी में पूरी मेहनत और ईमानदारी से ट्रेड और टेक्नोलॉजी दोनों को आमजन को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। बरेली के STPI केंद्र को 18 करोड़ 50 लाख की लागत से बनाया गया है। जब जरूरत पड़ेगी तो इसका और विस्तार किया जाएगा। बरेली क्षेत्र में पहले गवर्नमेंट के टेक्नोलॉजी का केंद्र न होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को दिक्कत होती थी, अब उन्हें इस केंद्र से पूरा लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह में डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन, बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, जिला अध्यक्ष श्री सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विधायक मीरगंज डी.सी. वर्मा, विधायक संजीव अग्रवाल, कैंट, सदस्य विधान परिषद श्री बहोरनलाल मौर्य, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ. राघवेंद्र शर्मा, STPI के महानिदेशक अरविंद कुमार सहित STPI के अधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी एवं युवा मौजूद रहे STPI केंद्र के उद्घाटन समारोह की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए देवस्वरुप पटेल कहा कि बहुत ही महत्वपूर्ण सुविधा हमारे क्षेत्र के युवाओं को केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दी है। हम उनका धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
