-
☰
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में झोलाछाप डॉक्टर पर गंभीर दुष्कर्म प्रयास का मामला, ग्रामीणों ने पकड़ा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर रात घर में घुसकर एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर साड़ी से बांध दिया और जमकर पिटाई की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर रात घर में घुसकर एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर साड़ी से बांध दिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में लिया और मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पीड़िता के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अपने 10 और 5 साल के बच्चों के साथ घर में सो रही थी। उसका पति हैदराबाद में नौकरी करता है। आरोप है कि गांव का ही एक झोलाछाप डॉक्टर दिनेश मद्धेशिया पीछे के दरवाजे से पहुंचा और गेट खटखटाया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, आरोपी जबरन अंदर घुस आया और दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर उसने गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर महिला बच्चों को लेकर बाहर आई और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को भागने से पहले पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे साड़ी से बांध दिया और पिटाई की। घटना के दौरान गांव में करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। बताया जाता है कि आरोपी पहले भी गलत इरादे से घर में घुसने का प्रयास कर चुका था। तीन-चार वर्ष पूर्व भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, लेकिन उस समय गांव में समझौता हो गया था। आरोपी दो पत्नियों के साथ रहता है और एक क्लीनिक चलाता है। थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।
उत्तर प्रदेश: लाइनमैन पर बिजली चोरी और निजी कनेक्शन का आरोप, स्थानीय लोग जांच की मांग में दबाव
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर: थाना गंगोह में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा
उत्तर प्रदेश: यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
बिहार: वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, समस्तीपुर-रोसड़ा कोर्ट में मातम छाया