Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अपराधियों पर बरेली पुलिस का शिकंजा, 21 बदमाशों की खोली गई क्लास-बी हिस्ट्रीशीट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 24/09/2026 03:08:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 24/09/2026 03:08:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले के 12 थानों में सक्रिय 21 शातिर अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले के 12 थानों में सक्रिय 21 शातिर अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखना और जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई की जद में आए अपराधियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गोकशी, पशु क्रूरता और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई अपराधी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बताए गए हैं।

 

शाही थाने के इमरान पर चोरी के 15 मुकदमे दर्ज हैं। आंवला के लोकेंद्र यादव पर हत्या के प्रयास के आठ, नदीम कुरैशी और फिरोज पर पशु क्रूरता के सात-सात तथा तेजराम उर्फ तेजू पर मादक पदार्थों के चार मामले हैं। फरीदपुर के मो. सालिम पर पांच और मदद पर दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।कैंट के मूकूल यादव पर लूट के 10 और अनिकेत पर वाहन चोरी के चार मामले हैं। भमौरा के रामजी पर हत्या के दो, डालचंद्र और धीरज वर्मा पर मादक पदार्थों से जुड़े मामले हैं।

 

देवरनिया के गुलजार खान पर गोकशी के आठ, शेरगढ़ के ओमप्रकाश पर हत्या-मारपीट के 10 और बहेड़ी के मो. शाकिर पर पशु क्रूरता के 10 मामले दर्ज बताए गए हैं। नवाबगंज के सूरजपाल पर हत्या के प्रयास के 12 मामले हैं। किला के रिजवान, शीशगढ़ के अकील अहमद, जबर अहमद और विशाल तथा अलीगंज के रामभरोसे के खिलाफ भी विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद इन अपराधियों की गतिविधियों की निगरानी और अधिक प्रभावी ढंग से की जाएगी। 

Related News

उत्तर प्रदेश: मीना मंच ने जगाई बालिका सशक्तीकरण की चेतना, माताओं ने लिया बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के बाद मेरठ में भी नकली नोटों का मामला, करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख 

उत्तर प्रदेश: अब घर बैठे होगा पितरों का तर्पण, काशी में NRI के लिए शुरू हुई डिजिटल पिंडदान सेवा

राजस्थान: डॉटर्स डे पर बेटी वाणी के नाम पिता का भावुक संदेश, शतरंज से समाजसेवा तक बनी प्रेरणा

उत्तर प्रदेश: पत्रकार के माता-पिता से कथित मारपीट और पत्रकार को धमकी का आरोप, पुलिस से निष्पक्ष जांच की करी मांग

उत्तर प्रदेश: चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पशु तस्करी का मामला, पिकअप से 6 पशु हुए बरामद


Featured News