Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कृषि विभाग के कार्यालय में चपरासी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/11/2026 05:45:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/11/2026 05:45:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मृतक की पहचान 42 वर्षीय होशियार सिंह के रूप में हुई है, जो फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राजा नगला गांव के निवासी थे। वे कृषि विभाग में चपरासी के पद पर तैनात थे और रात में दफ्तर की रखवाली करते थे। बताया जा रहा है कि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मृतक की पहचान 42 वर्षीय होशियार सिंह के रूप में हुई है, जो फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राजा नगला गांव के निवासी थे। वे कृषि विभाग में चपरासी के पद पर तैनात थे और रात में दफ्तर की रखवाली करते थे। बताया जा रहा है कि दीपावली के त्योहार के दौरान भी उनकी रात की ड्यूटी लगाई गई थी। कैसे चला पता? गुरुवार सुबह जब एक सफाई कर्मचारी दफ्तर की साफ-सफाई के लिए पहुंचा, तो मुख्य दरवाजे पर अंदर से ताला लगा हुआ था। उसने होशियार सिंह को कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंदर से आ रही तेज दुर्गंध के बाद कर्मचारी ने तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई: मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में मुख्य गेट का ताला तोड़ा गया। पुलिस और अधिकारी जब अंदर दाखिल हुए, तो पाया कि अंदर चैनल गेट में भी ताला लगा हुआ था। अंदर जाने पर होशियार सिंह का शव एक चारपाई पर पड़ा मिला। अधिकारियों का बयान: सूचना मिलने पर कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा और सीओ सिटी अभय वर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि यह स्वाभाविक मौत है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।


Featured News