Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पत्नी को खुश करने के लिए चुराई कार, पत्नी को कहां झूठ, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 16/09/2026 12:56:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 16/09/2026 12:56:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में कार चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में कार चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने चोरी की हुंडई एक्सटर कार के साथ 22 वर्षीय आरोपी अरुण को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पत्नी को खुश करने के लिए कार चोरी की थी और उसे अपनी कार बताते हुए कहा था कि उसने इसे खुद खरीदा है।

पार्किंग से चोरी की थी कार

पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी ने वेब सिल्वर टॉवर के सामने स्थित पार्किंग से हुंडई एक्सटर कार चोरी की थी। चोरी की गई कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UP14GB1456 था। आरोपी ने पुलिस से बचने और कार की पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट UP16C0007 लगा दी थी।

पत्नी से बोला- कार खुद खरीदी है

बताया जा रहा है कि आरोपी ने चोरी की कार को पत्नी के सामने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी हुई कार के रूप में पेश किया। उसने पत्नी से कहा कि कार उसने खुद खरीदी है। हालांकि, पुलिस की जांच में कार चोरी की निकली, जिसके बाद आरोपी की करतूत सामने आ गई।

कार की डिग्गी से मिली असली नंबर प्लेट

पुलिस ने आरोपी को अट्टापीर से डीएलएफ मॉल की ओर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान चोरी की कार की डिग्गी से उसकी असली नंबर प्लेट भी बरामद हुई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी अरुण के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) और 345(3) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने कार चोरी की घटना को अकेले अंजाम दिया था या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।


Featured News