-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: DIET बलरामपुर का CDO ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और अनुशासन पर जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार 19 जून 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान CDO ने निम्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की 1.उपस्थिति पंजिका: सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार 19 जून 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान CDO ने निम्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की 1.उपस्थिति पंजिका: सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन किया गया। 2.प्रशिक्षण गतिविधियां: संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। 3.वित्तीय अभिलेख: विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए गए व्यय एवं वित्तीय दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और सरकारी धन का सदुपयोग प्रशासन की प्राथमिकता है। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिमांशु गुप्ता जी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक योग में सहभागिता की जा रही है। कार्यक्रमों के माध्यम से नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है। करें योग रहें निरोग"। योग सप्ताह 21 जून तक विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा।
4.स्टॉक एवं क्रय पंजिका: स्टॉक पंजिका एवं क्रय अभिलेखों का मिलान कर पारदर्शिता परखी गई। CDO श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर समाधान दिवस में डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बांटे योजना लाभ
हरियाणा: कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम किसान निधि कार्यक्रम, किसानों ने सुना पीएम का संबोधन
उत्तर प्रदेश: वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई, खतरनाक ड्राइविंग का आरोपी दबोचा गया
मध्य प्रदेश: बिजली कंपन का संपर्क शिविर, उपभोक्ताओं को मिली तत्काल राहत
उत्तर प्रदेश: नए विकास पथ पर उत्तर प्रदेश, ललितपुर में 221परियोजनाओं की शुरुआत
