-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 का आगाज, पहले दिन 100% काम पूरा कर प्रगणक आनंद कुमार बने ‘जनगणना हीरो’
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली भारत की जनगणना-2027 के पहले चरण का बरेली में शानदार आगाज हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली भारत की जनगणना-2027 के पहले चरण का बरेली में शानदार आगाज हुआ है। 22 मई 2026 से शुरू हुआ “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” अभियान 20 जून 2026 तक चलेगा। *जिलाधिकारी अविनाश सिंह* की सख्त मॉनिटरिंग में पूरे जिले में प्रगणक घर-घर दस्तक दे रहे हैं। अधिकांश तहसीलों में HLB का काम रफ्तार पकड़ चुका है।‘पहले दिन ही 100% काम पूरा, तहसील सदर का बढ़ाया मान’ तहसील सदर के प्रगणक आनंद कुमार ने पहले ही दिन रिकॉर्ड बना दिया। प्रा०पा० भरतौल के सहायक अध्यापक आनंद कुमार ने HLB संख्या-1384 का HLO कार्य पहले दिन ही 100% पूरा कर सबको चौंका दिया। उनकी फुर्ती और समर्पण से तहसील सदर ही नहीं, पूरे बरेली का नाम रोशन हुआ है। ‘DM अविनाश सिंह ने दिया हीरो का टैग, ADM ने भी की तारीफ’ आनंद कुमार के जज्बे को सलाम करते हुए जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अविनाश सिंह और अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। DM अविनाश सिंह ने कहा कि आनंद कुमार जैसे कर्मचारी ही “जनगणना के सच्चे हीरो” हैं। इनसे बाकी प्रगणकों को सीख लेनी चाहिए। ’25 हजार मानदेय पक्का, गलत जानकारी दी तो फंसेंगे’ प्रशासन ने साफ किया है कि जनगणना में लगे हर प्रगणक को 25,000 रुपये मानदेय मिलेगा। लेकिन लापरवाही या गलत डेटा देने पर कार्रवाई तय है। DM अविनाश सिंह ने सभी प्रगणकों को निर्देश दिए कि 20 जून तक हर घर की सही गिनती पूरी करें। जनगणना-2027 से ही सरकार की हर योजना का भविष्य तय होगा।
दिल्ली: सरकारी विद्यालय में जनजातीय समुदाय के लिए सेवा और सहयोग कार्यक्रम, कपड़ों का किया गया वितरण
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद चौक बाजार में भीषण जाम, 20 मिनट तक फंसी रहीं दो एंबुलेंस
उत्तराखंड: महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस की ‘झोटा बुग्गी यात्रा’, 24 मई को निकलेगा विरोध मार्च
राजस्थान: 2027 को लेकर घर-घर सर्वे जारी, जिला कलक्टर ने नागरिकों से सहयोग की करी अपील
मध्य प्रदेश: “संस्कारों की पाठशाला” कार्यक्रम, बच्चों को नैतिक मूल्यों व सुरक्षा की दी गई सीख
उत्तर प्रदेश: डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
