-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मासूम बच्ची हत्याकांड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में IGP की मुस्कान पर हुआ विवाद, वीडियो हुई वायरल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के सुलूर इलाके में 10 साल की मासूम बच्ची की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के सुलूर इलाके में 10 साल की मासूम बच्ची की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। परिवार जहां इंसाफ की गुहार लगा रहा है, वहीं इस दर्दनाक मामले के बीच पुलिस विभाग की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 2008 बैच की IPS अधिकारी रम्या भारती, जो वर्तमान में I GP West Zone के पद पर तैनात हैं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने साथी अधिकारियों के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान वह किसी बात पर मुस्कुराती और हंसती नजर आती हैं। चूंकि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस एक मासूम बच्ची की हत्या जैसे बेहद संवेदनशील मामले को लेकर की जा रही थी, इसलिए वीडियो सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने इसे “असंवेदनशील रवैया” बताते हुए सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा ऐसे गंभीर मामले में अधिकारियों से संवेदनशीलता और गंभीरता की उम्मीद होती है, जब रक्षक ही संवेदना भूल जाएं तो आम जनता किस पर भरोसा करे?पीड़ित परिवार के दर्द का सम्मान होना चाहिए था। कई यूजर्स ने महिला IPS अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई और सस्पेंड करने की मांग भी उठाई है। हालांकि, अब तक इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि वीडियो का पूरा संदर्भ सामने आना जरूरी है, क्योंकि छोटी क्लिप कई बार गलत संदेश भी दे सकती है। फिलहाल मासूम बच्ची की हत्या और वायरल वीडियो—दोनों को लेकर तमिलनाडु में माहौल बेहद गरमाया हुआ है। जनता की नजर अब पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और सरकार के अगले कदम पर टिकी है।
मध्य प्रदेश: आगर मालवा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपी फरार
बिहार: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में स्नातक सेमेस्टर-6 की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: बिजली आपूर्ति पर सरकार हुईं सख्त, मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश
मध्य प्रदेश: SDOP का जनसंवाद, यातायात सुधार व सुरक्षा पर हुई चर्चा
बिहार: 10 दिन में लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, कैमरा और ड्रोन किए बरामद
