Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अलग देश की मांग तेज, रखाइन पर विद्रोहियों का दिखा बढ़ता कब्जा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 06/06/2026 11:43:47 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 06/06/2026 11:43:47 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारत के पड़ोस में अब एक नया देश बनने वाला है। म्यांमार के दो टुकड़े होंगे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारत के पड़ोस में अब एक नया देश बनने वाला है। म्यांमार के दो टुकड़े होंगे। रखाइन प्रांत को अलग देश बनाया जाएगा। म्यांमार के रखाइन प्रांत के 17 में से 14 इलाकों पर अराकान आर्मी के विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया है। अब विद्रोहियों ने रखाइन प्रांत की राजधानी सितवे को घेर लिया है। विद्रोहियों की कोशिश सितवे पर कंट्रोल की है। सितवे पर कब्जा करते ही अराकान आर्मी के विद्रोही रखाइन को नए देश बनाने की घोषणा कर देंगे. स्थानीय अखबार द इरावाड़ी के मुताबिक, अराकान आर्मी ने पहले ही 17 में से 14 इलाके पर कब्जा कर लिया है। अब बचे 3 इलाकों पर कब्जे की उसकी तैयारी है। अराकान सेना ने सितवे के आसपास डेरा डाल दिया है। उसकी कोशिश सितवे पर कंट्रोल की है। अराकान सेना के कमांडर- इन-चीफ टुन म्यात नाइंग ने 2027 तक पूरी तरह मुक्त अराकान का लक्ष्य घोषित किया है। नाइंग का कहना है कि उनकी सेना सैन्य रूप से इतनी मजबूत हो जाएगी कि म्यांमार की सेना को क्षेत्र छोड़कर भागना पड़ेगा। स्थानीय अखबार इ रावाड़ी के मुताबिक, सितवे के आसपास अराकान आर्मी ने सैन्य टैंकरों और रसद आपूर्ति को रोकने के लिए बारूदी सुरंगे बिछा दी है. 29 मई से 1 जून के बीच सितवे के निकट जुंटा सेना और अराकान आर्मी के बीच भीषण झड़प हुई, जिसमें जुंटा के 40 सैनिक मारे गए थे. रखाइन बांग्लादेश और म्यांमार सीमा के पास स्थित एक प्रांत है। यहां पर 2016 के बाद विद्रोह भड़क उठा था। 

 

अराकान आर्मी के लोगों ने पहले यहां के रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ नरसंहार की शुरुआत की. 2009 में अराकान जाति (बौद्ध) ने रखाइन को अधिक प्रशासनिक अधिकार देने की मांग को लेकर आंदोलन की थी। इसी साल अरा कान आर्मी का गठन किया गया था। आबादी के लिहाज से रोहिंग्या यहां पर अल्पसंख्यक थे। अराकान आर्मी के कारण यहां से रोहिंग्या समुदाय को पलायन करना पड़ा। इसी बीच म्यांमार की सरकार गिर गई और से ना ने उसे कंट्रोल में ले लिया। इसके बाद अराकान आर्मी ने यहां पर विद्रोह तेज कर दिया। शुरुआत में एयरस्ट्राइक के कारण अराकान आर्मी जुंटा सेना के सामने हारती नजर आई, लेकिन बाद में उसने इलाके में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। अब अराकान आर्मी की मांग रखाइन को अलग देश बनाने की है। रखाइन के नक्शे में बांग्लादेश का प्रमुख शहर चटगांव भी शामिल है। अराकान आर्मी से जुड़े धार्मिक नेता वेन यू कंडाला ने रखाइन देश का नक्शा जारी किया है। इस नक्शे में स्वतंत्र रखाइन देश दिखाया गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि नक्शे में बांग्लादेश के चटगांव क्षेत्र के कुछ हिस्से भी शामिल हैं. यह नक्शा ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश के अंदर से भारत विद्रोही आवाजें बीते 2 सालों में तेज हुई हैं। 

Related News

गुजरात: कलमथा ग्राम सभा में विकास कार्यों और मनरेगा भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

राजस्थान: टीकाराम जूली ने जनसुनवाई में सरकार पर साधा निशाना, दलित अत्याचार, महंगाई और पेपर लीक को लेकर घेरा

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर को दी ₹294 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- "बदलता बलरामपुर

उत्तर प्रदेश: एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने किया वृक्षारोपण

उत्तर प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प, मीरजापुर न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण

उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


Featured News