Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बलरामपुर समाधान दिवस में डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बांटे योजना लाभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 20/06/2026 05:37:38 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/06/2026 05:37:38 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर तहसील उतरौला में जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार ने शनिवार 20 जून को तहसील  में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनीं और लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर तहसील उतरौला में जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार ने शनिवार 20 जून को तहसील  में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनीं और लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया। समाधान दिवस के प्रमुख बिंदु .घरौनी वितरण: पात्र लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत घरौनी सौंपी गई।   2.भूमि प्रमाण पत्र: लाभार्थियों को असंक्रमणीय से संक्रमणीय भूमि प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।   3.आवासीय पट्टा: गरीब परिवारों को आवासीय भूमि पट्टा आवंटन किया गया।  4.कृषक दुर्घटना बीमा: योजना के तहत मृतक किसान के परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। 5.पोषण एवं संस्कार: बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा कुपोषित परिवारों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।

DM श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए  भूमि विवादों में पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने को कहा।   अधिक विवाद वाले गांवों में विशेष चौपाल लगाकर समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए।   जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ समय से मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।