-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: छत पर सोता रहा परिवार, घर में लाखों की चोरी कर फरार हुए बदमाश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उर्दी गोंडा गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उर्दी गोंडा गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। चोर घर से लाखों रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार गांव निवासी आरिफ कपड़े का कारोबार करते हैं और दुकान के पीछे बने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात भीषण गर्मी के चलते पूरा परिवार मकान की छत पर सो रहा था। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने घर में रखे बक्सों और अलमारी के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि चोरी हुई नकदी कपड़े की दुकान की बिक्री से जमा की गई थी। वारदात के दौरान परिवार को भनक तक नहीं लगी और चोर आराम से फरार हो गए। सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य नीचे पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी और बक्सों के टूटे ताले देखकर परिवार के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पीड़ित व्यापारी आरिफ ने तत्काल कटरा बाजार थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है। इस संबंध में कटरा बाजार थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मध्य प्रदेश: आगर मालवा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपी फरार
बिहार: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में स्नातक सेमेस्टर-6 की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: बिजली आपूर्ति पर सरकार हुईं सख्त, मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश
मध्य प्रदेश: SDOP का जनसंवाद, यातायात सुधार व सुरक्षा पर हुई चर्चा
बिहार: 10 दिन में लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, कैमरा और ड्रोन किए बरामद
