Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: किसान के बेटे डॉ. कमल राज ने INI-SS में ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 02/06/2026 05:18:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 02/06/2026 05:18:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव मुंडिया अहमदनगर के रहने वाले किसान सूरजपाल के बेटे डॉ. कमल राज ने चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठित सुपर-स्पेशलिटी परीक्षा INI-SS जुलाई 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव मुंडिया अहमदनगर के रहने वाले किसान सूरजपाल के बेटे डॉ. कमल राज ने चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठित सुपर-स्पेशलिटी परीक्षा INI-SS जुलाई 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने यूरोलॉजी सर्जिकल ग्रुप में ऑल इंडिया स्तर पर छठी रैंक प्राप्त की है। यह परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित सुपर-स्पेशलिटी प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसके माध्यम से देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में डीएम और एमसीएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। डॉ. कमल राज की इस उपलब्धि के बाद गांव में खुशी का माहौल है और परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है।

डॉ. कमल राज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी मां ऊषा देवी और किसान पिता सूरजपाल के त्याग और समर्थन के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद परिवार ने उनकी शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं आने दी। उन्होंने अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनमें पूनम गंगवार, पारस अरोड़ा, प्रदीप कुमार गुप्ता, वर्षा गुप्ता, उमेश पटेल, पूजा मिश्रा, सुधांशु शर्मा और उपासना शर्मा सहित अन्य लोग शामिल हैं। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि डॉ. कमल राज की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।