Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोली लगने से हुई मौत का मामला निकला आत्महत्या, पत्नी हुई गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 09/09/2026 12:52:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 09/09/2026 12:52:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव में 50 वर्षीय रामबहाल यादव की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद नया मोड़ सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव में 50 वर्षीय रामबहाल यादव की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद नया मोड़ सामने आया है। शुरुआती तौर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। पुलिस ने मृतक की दूसरी पत्नी इन्द्रावती देवी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर की शाम करीब 6:45 बजे रामबहाल के घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद इन्द्रावती घर से बाहर आई और पति द्वारा खुद को गोली मारने की जानकारी दी। परिजन रामबहाल को सीएचसी हर्रैया ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई मनबहाल की तहरीर पर पहले इन्द्रावती, उसके पहले पति के बेटे सर्वेश और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फील्ड यूनिट की जांच और गवाहों के बयान के आधार पर जांच की। पुलिस के मुताबिक, जांच में हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। जांच में यह भी सामने आया कि रामबहाल शराब का सेवन करता था और घरेलू व आर्थिक विवादों को लेकर तनाव में रहता था। पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन उसने नशे की हालत में 315 बोर के अवैध कट्टे से खुद को गोली मारी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद इन्द्रावती ने डर के कारण कट्टा घर में छिपा दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का अवैध कट्टा और एक खोखा कारतूस बरामद किया। इसके बाद हत्या की धारा में बदलाव कर धारा 108 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई और मंगलवार सुबह इन्द्रावती को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।