Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महागुन मायवुड्स सोसायटी में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मातम

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 30/10/2026 01:01:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 30/10/2026 01:01:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित गौर सिटी-2 की महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। सोसायटी के टावर-23 में पूजा के लिए फूल तोड़ते समय सीढ़ी फिसलने से बालकनी से गिरकर पिता और 11 वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित गौर सिटी-2 की महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। सोसायटी के टावर-23 में पूजा के लिए फूल तोड़ते समय सीढ़ी फिसलने से बालकनी से गिरकर पिता और 11 वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 40 वर्षीय रणदीप पात्रा और उनके 11 साल के बेटे आरव के रूप में हुई है। रणदीप अपने परिवार के साथ महागुन मायवुड्स सोसायटी (गौर सिटी-2) में रहते थे। खाटू श्याम दर्शन की चल रही थी तैयारी मृतक रणदीप की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह पूरे परिवार को खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए निकलना था। यात्रा की तैयारी के दौरान रणदीप और उनका बेटा आरव घर की बालकनी में लगे पौधों से पूजा के लिए फूल तोड़ने गए थे। ऊंचाई से फूल तोड़ने के लिए इस्तेमाल की जा रही सीढ़ी अचानक फिसल गई, जिससे संतुलन बिगड़ने पर दोनों बालकनी से नीचे आ गिरे।


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के तुरंत बाद पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स वेहिकल) के जरिए बिसरख थाना पुलिस को सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिसरख थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: औद्योगिक क्षेत्रों में रोशनी व्यवस्था सुधारने को IBA प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ प्रेरणा सिंह से की मुलाकात, 6 नवंबर तक होगा स्थलीय निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर शंभू कुमार सख्त, धान खरीद से लेकर विकास कार्यों तक में तेजी लाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: PET-2026 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था परखी

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

उत्तर प्रदेश: आदर्श बिहार सोसाइटी में धूमधाम से मना करवाचौथ, बादलों के बीच चांद का करती रहीं इंतजार महिलाएं


Featured News