Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मजदूर महिला को जड़े एक के बाद एक 11 थप्पड़, बकाया पैसे मांगने की मिली सजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/05/2026 04:02:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/05/2026 04:02:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में मजदूरी मांगने गई महिला को मालकिन द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में मजदूरी मांगने गई महिला को मालकिन द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया है। आरोप है कि आठ महीने की मजदूरी देने के बजाय महिला ने गाली गलौज और मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला दूसरी महिला को एक के बाद एक लगातार थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही  है। बताया जा रहा है बरेली में लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करने वाली एक महिला की मां के साथ यह घटना हुई है। मजदूरी मांगने के लिए जब महिला अपनी मालकिन के पास पहुंची तो वह आग बबूला हो गई और उसने एक के बाद एक महिला को 11 थप्पड़ मार दिए।

 

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ बताया जा रहा है यह पूरा मामला बरेली का सुभाष नगर क्षेत्र का है।  इस पूरे मामले में पीड़ित महिला की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि मेरी बेटी महिला के घर पर काम करती थी। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी और अस्पताल में एडमिट थी. बेटी ने रुपए लेने मालकिन के पास भेजा था लेकिन रुपए देने की वजह महिला ने मारपीट की और बेइज्जत किया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।