Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में श्रमिक महिलाओं के लिए निःशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Deepak Yadav(UP) , उत्तर प्रदेश   Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/11/2026 06:08:23 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/11/2026 06:08:23 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: श्रमिक महिलाओं के लिए निःशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर का सफल आयोजन, "सशक्त महिला उद्यमी संगठन" की सराहनीय पहल महिलाओं में तेजी से बढ़ रही गंभीर बीमारी स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर पहचान के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: श्रमिक महिलाओं के लिए निःशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर का सफल आयोजन, "सशक्त महिला उद्यमी संगठन" की सराहनीय पहल महिलाओं में तेजी से बढ़ रही गंभीर बीमारी स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर पहचान के उद्देश्य से सशक्त महिला उद्यमी संगठन (SMUS) द्वारा आज एक विशेष निःशुल्क स्तन कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC Limited) की सीएसआर पहल एवं SHEWings के सहयोग से संगठन की इकाई प्लॉट नं. 481, उद्योग केंद्र-2, इकोटेक-III, ग्रेटर नोएडा पर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और बड़ी संख्या में श्रमिक एवं जरूरतमंद महिलाओं ने इसका लाभ उठाया। गरीब और श्रमिक महिलाओं पर विशेष फोकस संगठन ने इस शिविर को विशेष रूप से श्रमिक, निम्न आय वर्ग एवं कारखानों में कार्यरत महिला श्रमिकों को ध्यान में रखकर आयोजित किया था। अक्सर देखा जाता है कि स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बारे में गरीब तबके की, निम्न स्तर की हमारी श्रमिक महिलाएं तब जान पाती हैं जब बीमारी अपनी आखिरी अवस्था में पहुंच चुकी होती है या बहुत देर हो चुकी होती है। इसी गंभीर स्थिति को मद्देनजर रखते हुए संगठन ने यह पहल की कि समय रहते निःशुल्क जांच और जागरूकता के माध्यम से महिलाओं को इस बीमारी से बचाया जा सके।

शिविर में महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की निःशुल्क जांच, स्वयं स्तन जांच (Breast Self-Examination) की जानकारी तथा विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। डॉ. खुशबू सिंह ने कहा - स्वस्थ समाज से ही विकसित भारत की बुनियाद इस अवसर पर सशक्त महिला उद्यमी संगठन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने कहा, आज स्तन कैंसर महिलाओं के बीच सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। मेरा मानना है कि स्वस्थ समाज में ही स्वस्थ भारत है और स्वस्थ भारत में ही विकसित भारत की बुनियाद है। यदि हमारी नारी स्वस्थ होगी, तो ही हमारा समाज और राष्ट्र सशक्त होगा। उन्होंने आगे कहा, "सशक्त महिला उद्यमी संगठन के माध्यम से हम हमेशा से ही समाज हित, राष्ट्र हित, महिला हित और विशेष रूप से वंचित वर्गों के हित के लिए कार्य करते आए हैं। भविष्य में भी हम इसी प्रकार समाज के कल्याण के लिए अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करते रहेंगे और ऐसे जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से आगे आते रहेंगे। शिविर में आई सभी श्रमिक महिलाओं ने संगठन, NHPC लिमिटेड और SHEWings की इस संयुक्त पहल की काफी प्रशंसा की और इसे महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अत्यंत आवश्यक कदम बताया।


Featured News