-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: फर्जी आधार-पैन कार्ड बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया, 3 आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली थाना बारादरी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली थाना बारादरी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस, एसओजी और थाना बारादरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दौहरा स्थित “आव्या जन सेवा केंद्र” पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के यह गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर मोटी कमाई कर रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड, प्रमाण पत्र, लैपटॉप, प्रिंटर, फिंगर प्रिंट स्कैनर, पेन ड्राइव और रबर से बने अंगूठों के क्लोन बरामद किए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमित कुमार, ललित कुमार और भारत सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उत्तराखंड निवासी विक्रांत नामक व्यक्ति ने उन्हें नकली दस्तावेज बनाने का तरीका सिखाया था। आरोपी AnyDesk एप और फर्जी वेबसाइट “Rani Print” के जरिए आधार अपडेट और नकली दस्तावेज तैयार करते थे। पुलिस ने बताया कि वेबसाइट पर किसी भी नाम और फोटो से फर्जी दस्तावेज बनाए जा सकते थे। मौके पर पुलिस ने डेमो कराकर भी देखा, जिसमें नकली आधार कार्ड तैयार पाया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपी विक्रांत की तलाश जारी है।
दिल्ली: सरकारी विद्यालय में जनजातीय समुदाय के लिए सेवा और सहयोग कार्यक्रम, कपड़ों का किया गया वितरण
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद चौक बाजार में भीषण जाम, 20 मिनट तक फंसी रहीं दो एंबुलेंस
उत्तराखंड: महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस की ‘झोटा बुग्गी यात्रा’, 24 मई को निकलेगा विरोध मार्च
राजस्थान: 2027 को लेकर घर-घर सर्वे जारी, जिला कलक्टर ने नागरिकों से सहयोग की करी अपील
मध्य प्रदेश: “संस्कारों की पाठशाला” कार्यक्रम, बच्चों को नैतिक मूल्यों व सुरक्षा की दी गई सीख
उत्तर प्रदेश: डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
