-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव पुस्तकालय व शोध केंद्र का भव्य भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नगला जोरे मे स्वदेशी समाज सेवा समिति द्वारा स्थापित मुलायम सिंह यादव पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र का भूमि पूजन हुआ हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नगला जोरे मे स्वदेशी समाज सेवा समिति द्वारा स्थापित मुलायम सिंह यादव पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र का भूमि पूजन हुआ हैं। मुख्य अतिथि आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान आचार्य स्वदेश जी महाराज , कार्यक्रम अध्यक्ष रनवीर सिंह , श्याम सिंह पी. जी. कॉलेज उखरेण्ड के संस्थापक हरीशंकर यादव , विशिष्ट अतिथि एफ. एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद के कुलाधिपति , पूर्व सदस्य विधान परिषद डाँ. दिलीप यादव , सुदिति ग्लोबल एकेडमी इटावा के प्रबंधक सतीश कुमार , डिवाइन इण्टरनेशल स्कूल सिरसागंज के प्रबंध निदेशक डाँ. देवशरण आर्य, उरावर हस्तर्फ के पूर्व प्रधान सचिन यादव , समिति के अध्यक्ष मातादीन यादव, उपाध्यक्ष सतीश समर्थ, संस्थापक सचिव विवेक यादव ' रुद्राक्ष मेन ' ने किया। आचार्य स्वदेश जी महाराज ने कहा पुस्तकालय मे वेद, शोध पुस्तकें पढ़कर युवा पीढ़ी मे अच्छे संस्कार आयेंगे। डाँ . दिलीप यादव ने कहा स्वदेशी समाज सेवा समिति द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। शिक्षा दान सबसे बड़ा दान है। इस अवसर पर अनिल यादव, नवीन आर्य,डाँ. कमलेश आर्य, डाँ. शैलेंद्र कुमार, डाँ. मनोज यादव,गजेन्द्र प्रताप सिंह, डाँ. अखिलेन्द्र यादव, जण्डैल सिंह, अवनीश राठौर, श्याम बिहारी यादव, मंजीत , विकास आदि लोग उपस्थित रहे |
उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, SDO और ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: “रोटरी क्लब ऑफ मेडिको” का भव्य शुभारंभ, चिकित्सकों ने ली समाजसेवा की शपथ
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का कहर, 40°C पारा, लू और उमस से जनजीवन प्रभावित
राजस्थान: फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो वांछित आरोपी हुए गिरफ्तार
