-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मोहर्रम को लेकर बलरामपुर में हाई अलर्ट, DIG ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत DIG देवीपाटन रेंज अशोक कुमार शुक्ला जी का महत्वपूर्ण दौरा हुआ। DIG महोदय द्वारा जनपद के संवेदनशील स्थलों, ताजिया मार्गों एवं कर्बला का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत DIG देवीपाटन रेंज अशोक कुमार शुक्ला जी का महत्वपूर्ण दौरा हुआ। DIG महोदय द्वारा जनपद के संवेदनशील स्थलों, ताजिया मार्गों एवं कर्बला का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। निर्देश स्पष्ट हैं - मोहर्रम त्यौहार को पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार, बलरामपुर में कानून/सुरक्षा/यातायात व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित रहे जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार जी अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए - जनसुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। ताजिया मार्गों पर बैरिकेडिंग, CCTV से निगरानी, ड्रोन से नजर, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती - हर स्तर पर तैयारी पूरी है। जब DIG से लेकर DM-SP तक मैदान में हों, तो समझ लो प्रशासन अलर्ट है। बलरामपुर में अमन-चैन बना रहे, यही प्राथमिकता है।
सभी नागरिकों से अपील - प्रशासन का सहयोग करें, अफवाहों से बचें, मिल-जुलकर त्यौहार मनाएं।
मध्य प्रदेश: विश्व सिकल सेल दिवस पर थांदला में रक्तदान शिविर, कलेक्टर ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
मध्य प्रदेश: नगरा पुलिस का रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 100 ट्रॉली अवैध रेत का भंडारण नष्ट
मध्य प्रदेश: अस्पताल 4 किमी दूर शिफ्ट होने से मरीज परेशान, पोरसा में मिनी अस्पताल की मांग तेज
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो डोडा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
