Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अवैध ताड़ी कारोबार जारी, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunny Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/05/2026 03:45:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunny Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/05/2026 03:45:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उन्नाव के आशीवन थाना क्षेत्र के मल्हेमऊ गांव में अवैध ताड़ी के कारोबार को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उन्नाव के आशीवन थाना क्षेत्र के मल्हेमऊ गांव में अवैध ताड़ी के कारोबार को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोप है कि नरायन, सर्वेश, राहुल, सूरज और सुनील खुलेआम अवैध ताड़ी का कारोबार करवा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि ये खुलेआम कहते फिरते हैं कि पुलिस और आबकारी विभाग हमारी जेब में है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले खबर प्रकाशित होने के बाद माखी थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर 10 लीटर ताड़ी बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद जिले में अवैध ताड़ी की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब कार्रवाई संभव है तो फिर मल्हेमऊ समेत अन्य इलाकों में यह जहरीला कारोबार आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है? सुबह से देर रात तक लगने वाले ताड़ी के अड्डों पर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। अब देखना यह होगा कि प्रशासन अवैध ताड़ी माफियाओं पर शिकंजा कसता है या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएग