Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बिजनौर पुलिस लाइन में iRAD ऐप कार्यशाला आयोजित, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समयबद्ध राहत दिलाने पर जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raj kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 19/06/2026 10:26:12 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raj kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 19/06/2026 10:26:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 18.06.2026 को समय 15:00 बजे पुलिस लाइन सभागार, बिजनौर में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को पीएम राहत योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 18.06.2026 को समय 15:00 बजे पुलिस लाइन सभागार, बिजनौर में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को पीएम राहत योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद बिजनौर के प्रत्येक थाने से 02-02 विवेचक, 01-01 कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को iRAD (Integrated Road Accident Database) ऐप पर सड़क दुर्घटना संबंधी विवरण दर्ज करने, Victim ID जनरेट करने तथा आवश्यक अभिलेखों को ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 साथ ही iRAD ऐप के संचालन में आने वाली तकनीकी समस्याओं एवं व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा कर उनका समाधान कराया गया। कार्यशाला में दुर्घटना संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध एवं त्रुटिरहित डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने, Victim ID शीघ्र जनरेट करने तथा पीएम राहत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एनसीआर समाचार बिजनौर से राजकुमार की रिपोर्ट उपस्थित सभी कर्मचारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें iRAD ऐप के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


Featured News