-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली में आयुष्मान भारत योजना के आड़ में निजी अस्पतालों में अनियमितताएं पकड़ी गईं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गरीबों को मुफ्त इलाज का भरोसा देने वाली “आयुष्मान भारत योजना” की आड़ में शहर के तीन निजी अस्पतालों में गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गई हैं। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टेडियम रोड स्थित डॉ. एम. खा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गरीबों को मुफ्त इलाज का भरोसा देने वाली “आयुष्मान भारत योजना” की आड़ में शहर के तीन निजी अस्पतालों में गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गई हैं। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टेडियम रोड स्थित डॉ. एम. खान हॉस्पिटल, सांई हॉस्पिटल और माघोबाड़ी के वंश हॉस्पिटल में छापा मारा। जांच में एक्सपायर दवाओं का उपयोग, अनावश्यक आईसीयू भर्ती और आयुष्मान लाभार्थियों से नगद वसूली जैसे मामले सामने आए हैं। कार्रवाई की सूचना मिलते ही अस्पतालों में हड़कंप मच गया।आईसीयू में लापरवाही, एक्सपायर दवाएं बरामद हॉस्पिटल के आईसीयू का निरीक्षण करते समय टीम ने पाया कि स्टाफ तय प्रोटोकॉल के अनुसार दवाएं नहीं दे रहा था। इमरजेंसी ड्रग ट्रॉली में एक्सपायर दवाएं रखी मिलीं।
स्टेडियम रोड स्थित डॉ. एम. खान
इतना ही नहीं, आयुष्मान योजना के तहत भर्ती तीन मरीजों—फारुख, शाहिद और जीनत—से जांच के नाम पर 1100, 1200 और 2200 रुपये नगद लेने की पुष्टि हुई। बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर अस्पताल प्रशासन से लिखित जवाब तलब किया गया है। सामान्य मरीज को आईसीयू में भर्ती कर बढ़ाया बिल सांई हॉस्पिटल में टीम को एक।
उत्तर प्रदेश: लाइनमैन पर बिजली चोरी और निजी कनेक्शन का आरोप, स्थानीय लोग जांच की मांग में दबाव
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर: थाना गंगोह में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा
उत्तर प्रदेश: यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
बिहार: वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, समस्तीपुर-रोसड़ा कोर्ट में मातम छाया