Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में EPFO और IBA की संयुक्त जागरूकता कार्यशाला संपन्न, 100 से अधिक उद्यमियों ने ली नवीनतम गाइडलाइंस की जानकारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/09/2026 05:09:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/09/2026 05:09:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में "EPFO Latest Guidelines

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में "EPFO Latest Guidelines & Scheme Awareness Program" का भव्य एवं सफल आयोजन EXEDY India Limited, प्लॉट नं. 9, उद्यम केंद्र, इकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा में किया गया। इस महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला में 100 से अधिक उद्यमियों, HR प्रमुखों, अकाउंट्स, पेरोल एवं कम्प्लायंस अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस, महत्वपूर्ण बदलावों, ऑनलाइन सेवाओं एवं नई योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था, ताकि उद्योगों को भविष्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक कानूनी, प्रशासनिक अथवा आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े तथा वे सभी वैधानिक प्रावधानों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कर सकें।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1, श्री वैभव सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रवर्तन अधिकारी श्री रमाकांत यादव ने भी उद्यमियों को विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के मेजबान EXEDY India Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री Hidetaka Endo एवं AGM (HR) श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उद्यमियों का आत्मीय स्वागत किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यशाला के प्रमुख विषय Employees' Enrolment Campaign – 2026 Vishwas Scheme – 2026 EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं महत्वपूर्ण बदलाव
UAN एवं e-Nomination ऑनलाइन सेवाएँ एवं डिजिटल सुविधाएँ Employers Compliance एवं वैधानिक दायित्व EPF, EPS एवं EDLI योजनाएँ प्रश्नोत्तर एवं समस्याओं का समाधान कार्यशाला का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र रहा, जिसमें उद्यमियों ने PF से संबंधित अपनी जिज्ञासाएँ, व्यावहारिक समस्याएँ एवं अनुपालन संबंधी प्रश्न रखे। श्री वैभव सिंह एवं श्री रमाकांत यादव ने सभी प्रश्नों का सरल, स्पष्ट एवं व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित उद्यमियों को भविष्य में बेहतर अनुपालन सुनिश्चित करने एवं विभाग की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने का मार्गदर्शन मिला।

IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय का वक्तव्य IBA के अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय ने कहा इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन का उद्देश्य केवल समस्याएँ उठाना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना भी है। जागरूकता ही बेहतर अनुपालन की सबसे बड़ी कुंजी है। यदि उद्यमियों को समय-समय पर विभागीय नियमों एवं नई योजनाओं की सही जानकारी मिलती रहे, तो वे अनावश्यक नोटिस, ब्याज, दंड एवं कानूनी विवादों से बच सकते हैं। IBA भविष्य में भी विभिन्न सरकारी विभागों के साथ ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे उद्योग और शासन के बीच विश्वास, संवाद एवं सहयोग और अधिक मजबूत हो।"

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 श्री वैभव सिंह का वक्तव्य श्री वैभव सिंह ने अपने संबोधन में कहा उपस्थित उद्यमियों ने कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। इस अवसर पर महासचिव श्री सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष श्री सुधीर त्यागी, श्री राजेश खन्ना, श्री अजय राना, डॉ. खुशबू सिंह, युवा कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष तोमर, कार्यकारिणी सदस्य श्री अरविंद भाटी, श्री संजय पांचाल, सुश्री सिमरन खत्री, महिला उद्यमी श्रीमती पूनम यादव, डॉ. चंचल वार्ष्णेय, श्री पूरन जोशी, श्री अखिल सक्सेना, श्री अनुपम जैन, श्री राहुल त्यागी, श्री सिमरजीत सिंह सहित 100 से अधिक उद्यमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर IBA अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय एवं समस्त पदाधिकारियों ने EXEDY India Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री Hidetaka Endo, AGM (HR) श्री प्रदीप कुमार शर्मा तथा उनकी पूरी टीम का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम के उत्कृष्ट आयोजन, सभागार की उत्कृष्ट व्यवस्था, आत्मीय आतिथ्य तथा सभी अतिथियों एवं उद्यमियों के लिए उत्कृष्ट एवं स्वादिष्ट जलपान की व्यवस्था हेतु हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सभी उद्यमियों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे विभागीय जागरूकता कार्यक्रम उद्योगों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और भविष्य में भी IBA द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से इसी प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि उद्यमियों को समय पर सही जानकारी प्राप्त हो, वैधानिक अनुपालन मजबूत हो तथा उद्योग अनावश्यक विवादों एवं आर्थिक नुकसान से सुरक्षित रह सकें

Related News

 उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, खाते में वापस कराए गए 5,597 रुपये

उत्तर प्रदेश: किसानों को 6 लाख रुपये तक दीर्घकालिक ऋण, बी-पैक्स की ब्याजमुक्त ऋण सीमा बढ़कर किया 15 लाख

उत्तर प्रदेश: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की हुई संयुक्त गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: CO फरेंदा ने किया कोल्हुई थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों व महिला सुरक्षा पर दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर की नई DM अनुज मलिक ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता

मध्य प्रदेश: 0.110 हेक्टेयर जमीन को 0.405 बताकर तीन बार बेचा, पटवारी और ऑपरेटर की साठगांठ पर EOW जांच की मांग


Featured News