-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: आदर्श बिहार सोसाइटी में धूमधाम से मना करवाचौथ, बादलों के बीच चांद का करती रहीं इंतजार महिलाएं
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी में करवाचौथ का पर्व महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर सोसाइटी की महिलाएं छत पर एकत्रित हुईं और पूजा-अर्चना कर प
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी में करवाचौथ का पर्व महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर सोसाइटी की महिलाएं छत पर एकत्रित हुईं और पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की। करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक परिधानों में सजकर व्रत रखा। शाम ढलते ही महिलाएं पूजा की थाली लेकर छत पर पहुंच गईं और चांद निकलने का इंतजार करने लगीं। आसमान में बादल छाए होने के कारण चांद की एक झलक पाने के लिए महिलाओं को काफी इंतजार करना पड़ा। महिलाएं बादलों के बीच चांद को ढूंढती नजर आईं। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ करवाचौथ की खुशियां साझा कीं। पूरे माहौल में पारंपरिक संस्कृति, आपसी प्रेम और उत्साह की झलक देखने को मिली। महिलाओं के लिए करवाचौथ केवल व्रत ही नहीं, बल्कि परिवार और दांपत्य जीवन के प्रति प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक भी है।
