Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नोएडा साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, फर्जी कंपनियों से ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 23/05/2026 12:54:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav(UP) ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 23/05/2026 12:54:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व तकनीकि संसूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए फर्जी कंपनी चलाकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाकर साइबर धोखाधड़ी से संबंधित धनराशि प्राप्त करने वाले गैंग के 03 अभियुक्त 1- अविनाश झा पुत्र मिथलेश झा 2- हिमांशु कुमार पुत्र मदन प्रसाद यादव 3- जितेन्द्र दहिया उर्फ आशू पुत्र विजय कुमार को सेक्टर-44 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व तकनीकि संसूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए फर्जी कंपनी चलाकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाकर साइबर धोखाधड़ी से संबंधित धनराशि प्राप्त करने वाले गैंग के 03 अभियुक्त 1- अविनाश झा पुत्र मिथलेश झा 2- हिमांशु कुमार पुत्र मदन प्रसाद यादव 3- जितेन्द्र दहिया उर्फ आशू पुत्र विजय कुमार को सेक्टर-44 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 05 मोबाइल फोन, 2800 रुपये नकद व मोहर एवं विभिन्न अभिलेख प्राप्त किए गए हैं।

पूछताछ का संक्षिप्त विवरण

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने फर्जी कंपनियां बनाकर उनके नाम से करंट बैंक खाते खुलवाए थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी और अन्य धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को प्राप्त करने तथा विभिन्न माध्यमों से उसे आगे ट्रांसफर कर वैध दिखाने के लिए किया जाता था। जांच में इन खातों में करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेन-देन पाया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध कर्नाटक, जम्मू&कश्मीर, पंजाब व अन्य राज्यों साइबर धोखाधड़ी से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हैं।  
 


Featured News