Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मोनिका नागर हत्याकांड में हुआ बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 02/06/2026 01:43:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Narender ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/06/2026 01:43:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के चर्चित मोनिका नागर हत्याकांड में बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के चर्चित मोनिका नागर हत्याकांड में बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। मामले की जांच अब दादरी पुलिस से वापस लेकर क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। वहीं जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसआई दीनानाथ को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मोनिका नागर की हत्या के पीछे करोड़ों रुपये की संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतका के परिजनों ने शुरुआत से ही हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। परिजनों का कहना था कि मामले में कई महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी की जा रही है और दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मामले की गंभीरता और बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर करने का निर्णय लिया। अब क्राइम ब्रांच की टीम पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी और हत्या से जुड़े हर पहलू की पड़ताल की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स, संपत्ति विवाद और संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की विस्तार से जांच की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसआई दीनानाथ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि विभागीय जांच में कुछ गंभीर खामियां सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। क्राइम ब्रांच की एंट्री के बाद इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में नए खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता होगी।
 


Featured News