-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: साइबर सेल की बड़ी सफलता, ठगी की पूरी रकम पीड़ित के खाते में लौटाई वापस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के शादियाबाद साइबर सेल थाना ने साइबर ठगी के एक पीड़ित को ₹14,457.69 की धनराशि वापस दिलाई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के शादियाबाद साइबर सेल थाना ने साइबर ठगी के एक पीड़ित को ₹14,457.69 की धनराशि वापस दिलाई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत की गई। शिकायतकर्ता अरविंद कुमार, जो ग्राम जबरापार, दौलतनगर, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं, फोनपे (PhonePe) के माध्यम से ₹14,457.69 की साइबर ठगी का शिकार हुए थे। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी शिकायत संख्या 33107260167703 थी। सूचना मिलते ही शादियाबाद साइबर सेलथाना ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने संबंधित बैंक और पेमेंट गेटवे से समन्वय स्थापित किया। अथक प्रयासों के बाद, दिनांक 19.07.2026 को ठगी गई पूरी धनराशि ₹14,457.69 शिकायतकर्ता के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष शादियाबाद श्री बागीश विक्रम सिंह, साइबर सेल के कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल सतीश यादव और महिला कांस्टेबल सपना सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। और शासन प्रशासन के आदेशों के अनुसार गाजीपुर की पुलिस हर कार्य में सक्रिय है।
उत्तर प्रदेश: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
बिहार: NEET-UG में बिहार के आयुष ने हासिल की AIR-4, एम्स दिल्ली में MBBS का सपना हुआ साकार
उत्तर प्रदेश: राप्ती नदी पर प्रशासन 24 घंटे अलर्ट, DM-SP ने बाढ़ तैयारियों का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: मानसूनी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तर प्रदेश: अनियमित बारिश पर सीएम योगी सख्त, बाढ़ और सूखे से निपटने के लिए दिए कड़े निर्देश
