-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ड्रमंडगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 300 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कार की नंबर प्लेट बदलकर हरियाणा से शराब लेकर बिहार ले जा रहे थे, जिससे वे पुलिस की नजर से बच सकें। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ड्रमंडगंज पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए लालगंज क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने प्रेसवार्ता में बताया कि दोनों अभियुक्त अंतरराज्यीय स्तर पर शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी में लिप्त गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
उत्तर प्रदेश: किसान आईडी अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: गौ सम्मान अभियान के तहत तहसीलों में ज्ञापन, गौहत्या प्रतिबंध की मांग तेज
मध्य प्रदेश: खाद-बीज व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
राजस्थान: कला में गूंजा “गौ माता राष्ट्र माता” का स्वर, वाहन रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
राजस्थान: गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग, ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की दी गई चेतावनी
